फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पेड़ पर लटका मिला बजरंग दल पदाधिकारी का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
- नागलमाफी गांव के पास की घटना, एसएसपी और एसपी देहात ने की जांच
विज्ञापन

- बजरंग दल के विभाग संयोजक हल्दौर के शिवम वर्मा के रूप में हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में नागलमाफी गांव के पास खेत में बिजनौर जिले के बजरंग दल के विभाग संयोजक शिवम वर्मा (30) निवासी मोहल्ला रईसान हल्दौर बिजनौर का शव लटका मिला। इसके साथ ही पैर भी मुड़े हुए मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया गया है। एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात मयंक पाठक ने मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदु पर जांच कर दी है।
बृहस्पतिवार दोपहर को राहगीर ने नागलमाफी गांव के पास खेत में पेड़ से लटका शव देखकर मिर्जापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूबे सिंह और शाकंभरी चौकी प्रभारी रामकुमार गौतम घटनास्थल पर पहुंचे। शव को नीचे उतारकर उसके पास से मिले कागजों से उसकी पहचान हुई। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से सिगरेट, एक लाइटर, रस्सी का टुकड़ा और 1400 रुपये की नकदी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को सुनसान जगह पर लाकर पेड़ से लटका दिया गया ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। मृतक के पैरों के मुड़े होने और घटनास्थल की परिस्थितियां भी कई सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही मान रही है।
विज्ञापन

- मां के साथ देहरादून आया था शिवम
परिजनों ने बताया कि शिवम अपनी मां के साथ देहरादून आया हुआ था। रात उसके फोन पर किसी की काॅल आई थी, जिसके बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फोन करने वाले कौन थे। उनके मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
पेड़ पर लटके मिले शव को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल, प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। फिर भी हत्या के बिंदु पर भी जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीडीआर आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। - मयंक पाठक, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें