फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दम घुटने से हुई थी बजरंग दल नेता शिवम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप
विज्ञापन


शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र के नागलमाफी गांव के जंगल में पेड़ से लटके मिले बजरंग दल के विभाग संयोजक शिवम वर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत दम घुटने से मौत होना आया है।

बता दें कि शुक्रवार को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में नागलमाफी गांव के समीप जंगल में एक पेड़ से शिवम वर्मा का शव लटका मिला था। मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सहित जिले के पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की थी। जांच अधिकारी प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी गंभीर बाहरी चोट अथवा संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं तथा मौत का कारण हैंगिंग से दम घुटना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस अभी भी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी परीक्षण किया जा रहा है ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पूरी जानकारी सामने आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें