लिंक रोड़ स्थित कैंप कार्यालय एक दिवसीय बसपा कैडर कैंप में विचार रखते सांसद हाजी फजलुर्रहमान
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि मिशन है, जो सबको साथ लेकर चलता है। सभी का हित बहुजन समाज पार्टी ही में संभव है। वह मंगलवार को उनके निवास पर आयोजित कैडर कैंप में पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
सांसद ने कहा कि विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। अब हमें पूरी निष्ठा के साथ तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों का वोट बनवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से तंग आ चुकी है। सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। ऐसे में जनता फिर से बहनजी के शासन को याद कर रही है। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जी और जान से जुट जाने की अपील की। कैंप में सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम, डॉ. सुभाष चंद्रा, मीडिया प्रभारी एस आलम, प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। कैंप में महानगर महामंत्री राजेश गुलाटी, मोहम्मद उस्मान, पार्षद अब्दुल खालिक, अहतेशाम, रिहान खान, मोहम्मद अर्शी आदि मौजूद रहे।