फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा का धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
हकीकत नगर धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करते बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। भारत बंद के आह्वान पर बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हकीकतनगर धरना स्थल पर धरना दिया। बाद में नगर में जुलूस निकाल कर अपने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट के गेट पर आकर प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर भारत की एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली ताकतों के खिलाफ कार्रवाई की मांग राष्ट्रपति से की गई।
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी मेहरबान अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर पहुंच कर धरना दिया। मेहरबान अली ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी की वजह से ध्रुवीकरण का काम शुरु हो रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम के विभाजन का काम कर रही है। जिससे देश की एकता, अखंडता खतरे में पड़ रही है। भाजपा के इशारे पर ही नूपुर शर्मा ने मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी की है। उसकी प्रतिक्रिया राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई, जिससे देश की बहुत बदनामी हुई है। धरने के बाद दोपहर में कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट गेट पर आकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। मोहकम सिंह, राजकुमार बौद्घ, किरणपाल, सोमदत्त, जोगिंदर, शीशपाल सिंह, इंद्राज, ईश्वर चंद, अमित, स्वराज सिंह, विनोद कुमार, अतुल सिंह, अजय कुंदन, नेपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें