फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल का विवाद निपटाने बग्गा और पप्पू सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थल का विवाद निपटाने बग्गा और पप्पू सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर। गुरुद्वारा रोड गुरुद्वारा और मस्जिद के मामले में सुलह कराने पर शिरोमणि अकाली दल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बग्गा व पूर्व सभासद मोहर्रम अली पप्पू को शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली स्थित कार्यालय में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदू माजरा ने मोहर्रम अली पप्पू के द्वारा किए गए भाईचारे के प्रयास और मस्जिद के लिए मिली जमीन को गुरुद्वारा कमेटी को उपहार स्वरूप देने के लिए प्रशंसा की। सुखबीर सिंह बादल ने गुरप्रीत सिंह बग्गा के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि बग्गा ने जिस तरह वर्षों से चले आ रहे विवाद को सुलझाया है वह अपने आप में मिसाल है। एक साल पहले प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदू माजरा ने सहारनपुर जाकर मोहर्रम अली पप्पू से मुलाकात की थी। जिनके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह चंदू माजरा, राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भुंदर, भूपेंद्र जस्सर, दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा, शिरोमणि, दिल्ली अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, मोहम्मद मतीन, कुलवीर सिंह राणा, परविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें