फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर की धरती से होगा बड़ा आंदोलन : चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर की धरती से होगा बड़ा आंदोलन : चंद्रशेखर
विज्ञापन

छुटमलपुर/गागलहेड़ी(सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी का गठन करने के बाद मंगलवार को चंद्रशेखर समर्थकों के काफिले के साथ अपने आवास पर पहुंचे। जहां उनका नारेबाजी के बीच जोरदार स्वागत किया गया। परिजनों से मिलने के बाद चंद्रशेखर ने बताया कि उन्होंने बुधवार 18 मार्च को छप्पर हाउस पर अनुसूचित और मुस्लिम समर्थकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि अब सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा। सरकार को पता चलेगा कि उन्होंने कपड़े बदले हैं तेवर नहीं।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे चंद्रशेखर आजाद छुटमलपुर में हरिजन कालोनी गली नंबर दो स्थित अपने आवास पहुंचे। जहां सबसे पहले वे अपनी मां और परिजनों से मिले। भतीजे को गोद में लिया। आस पड़ोस के लोगों के साथ ही घर पहुंचे समर्थकों से नई पार्टी के गठन पर शुभकामनाएं लीं। इसके बाद उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक की। जहां उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्पीड़न की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। इसके खिलाफ सहारनपुर की धरती से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने साथियों से कहा कि कल यानी बुधवार को अनुसूचित समाज और मुस्लिम भाइयों की बैठक बुलाई जाए। इसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान सतीश रावत, प्रधान पति फैजान मिर्जा, फिरोज खान, दीपक कुमार, अनिल ओजस्वी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इससे पूर्व गागलहेड़ी में ज्योतिबाफुले चौक पर पहुंचे चंद्रशेखर ने बाबा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बीच सड़क पर गाड़ियां रोकने के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। ग्राम कुम्हारखेड़ा में भी कार्यकर्ता ने फूल मालाओं से चंद्रशेखर का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें