फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वरिष्ठ नागरिकों के बनाए आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हकीकतनगर में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने शिविर लगाकर 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाए। कई वरिष्ठ नागरिकों के ऑनलाइन आवेदन कराए गए हैं, जिनके कार्ड भी जल्द जारी होंगे।
विज्ञापन

हकीकतनगर में सोसायटी के पदाधिकारी विरेंद्र बहल के नेतृत्व में शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में 70 वर्ष से ऊपर की उम्र के वरिष्ठ नागरिक पहुंचे, जिनमें से करीब 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नागरिकों का ऑनलाइन आवेदन भी किया गया, जिनके कार्ड भी जल्द जारी होंगे। सोसायटी के संस्थापक केएल अरोड़ा ने बताया कि सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा जगह-जगह कैंप लगाकर वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इस दौरान राजेंद्र हांडा, जीएन शर्मा, अशोक शर्मा, जगमोहन सहित सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें