फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 10 हजार से अधिक बुजुर्गों के बन चुके आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
-बुजुर्गों के कार्ड बनाने में प्रदेश में दूसरे नंबर पर चल रहा जिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल व उससे ऊपर के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में जिला दूसरे नंबर पर चल रहा है। जिले में अब तक 10 हजार से अधिक बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अब तक 11 लाख से अधिक पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। योजना से 71 निजी और 29 सरकारी अस्पताल जुड़े हैं, जिनमें पात्र लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज करा सकते हैं। धनतेरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल व उससे अधिक के बुजुर्गों को भी योजना से जोड़ा था। एसबीडी जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, योजना से संबद्ध अस्पताल, जनसेवा केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। इनके साथ ही ग्राम पंचायत सहायक, राशन डीलर और आशा कार्यकर्ता भी आयुष्मान कार्ड बना रहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 10,121 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बना दिए हैं। प्रदेश में जिला दूसरे नंबर पर चल रहा है। शुरुआत के दिनों में जिला पहले नंबर पर भी रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें