सहारनपुर। सीबीएसई ने सोमवार को दसवीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम जारी किया। जनपद में डीपीएस की अविशी ने 10वीं और पाइनवुड स्कूल के आदित्य ने 12वीं में जिला टॉप किया। अविशी ने 99.2, जबकि आदित्य बागला ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि आदित्य के चचेरे भाई अनुगृह ने 98.2 फीसदी अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
टॉपर रही अविशी के बाद जनपद में लॉर्ड महावीरा एकेडमी के आकाश गोयल 98.8 फीसदी अंकाें के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। तीसरे नंबर पर पांच विद्यार्थी हैं, जिन्होंने एक समान 98.6 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनमें आशा मॉडर्न स्कूल के पर्व पाठक, प्रणव मोहता और आरुण गुप्ता के अलावा सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल की सिमर और सेंट मैरीज एकेडमी के वंश दास हैं। उधर, 12वीं में पाइनवुड स्कूल के आदित्य बागला ने 98.4 फीसदी अंकों के साथ जनपद में पहला स्थान पाया है। दूसरे स्थान पर उन्हीं के चचेरे भाई अनुगृह रहे, जिन्होंने 98.2 फीसदी अंक पाए हैं। पाइनवुड स्कूल की ही रियांशी ने भी 98.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इस प्रकार अनुगृह और रियांशी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं। तीसरे स्थान पर देवबंद के सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के कृष रहे हैं, जिन्होंने 98 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
टॉपर्स की बात
डॉक्टर बनना चाहती है अविशी
दसवीं की जिला टॉपर अविशी ने 99.2 अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन वह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि वह इससे अधिक नंबर आने की उम्मीद कर रही थी, क्योंकि उसने लगभग शत प्रतिशत प्रश्न पत्र हल किए थे। आवास विकास में रहने वाली अविशी का सपना डॉक्टर बनना है। उनके पिता गौरव बिजनेस करते हैं, जबकि मां शिवानी अधिवक्ता हैं। अविशी ने बताया कि उसने पढ़ाई के साथ अपने शौक भी जारी रखे। वह सोशल मीडिया पर अपनी दोस्तों के साथ भी सक्रिय रही।
अधिक नंबर की थी उम्मीद : आदित्य बागला
12वीं के जिला टॉपर आदित्य बागला के 98.4 फीसदी नंबर आए हैं, लेकिन वह भी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दसवीं में उसने 99 फीसदी अंक प्राप्त कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस बार भी कम से कम 99 फीसदी अंक आने की उम्मीद थी। आदित्य जीपीओ रोड के रहने वाले हैं, जिनके पिता अनुपम बागला और मां पारुल बागला बिजनेस करते हैं। क्या बनना है? आदित्य को अभी नहीं पता है। उसने बताया कि वह आगे पढ़ना चाहता है। क्या करना है वह बात में तय करेगा।
इन्हें बनना है इंजीनियर और साइकोलॉजिस्ट
12वीं के टॉपर्स में किसी का सपना इंजीनियर बनने का है तो किसी को डॉक्टर बनना है। 12वीं में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले अनुगृह के पिता अमित बागला की मशीनरी की दुकान है, जबकि मां शिल्पी शिक्षक हैं। अनुगृह का सपना इंजीनियर बनना है। वह आईआईटी से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। दूसरे स्थान पर रही रियांशी बापूजी नगर में रहती हैं। पिता चंद्रवीर सिंह लोको पायलेट हैं, जबकि मां कविता गृहणी हैं। रियांशी का सपना साइकोलॉजिस्ट बनना है। वह मुम्बई विश्वविद्यालय से पढ़ने की इच्छुक है।
दसवीं के जिला टॉपर
कक्षा - दसवीं
जिले में स्थान - पहला
नाम - अविशी
प्राप्तांक - 99.2 फीसदी
स्कूल - दिल्ली पब्लिक स्कूल।
कक्षा - दसवीं
जिले में स्थान - दूसरा
नाम - आकाश गोयल
प्राप्तांक - 98.8
स्कूल - लॉर्ड महावीरा एकेडमी।
कक्षा - दसवीं
जिले में स्थान - तीसरा
नाम - पर्व पाठक
प्राप्तांक - 98.6 फीसदी
स्कूल - आशा मॉडर्न स्कूल।
कक्षा - दसवीं
जिले में स्थान - तीसरा
नाम - प्रणव मोहता
प्राप्तांक - 98.6 फीसदी
स्कूल - आशा मॉडर्न स्कूल।
कक्षा - दसवीं
जिले में स्थान - तीसरा
नाम - आरुष गुप्ता
प्राप्तांक - 98.6 फीसदी
स्कूल - आशा मॉडर्न स्कूल।
कक्षा - दसवीं
जिले में स्थान - तीसरा
नाम - सिमर
प्राप्तांक - 98.6 फीसदी
स्कूल - सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल।
कक्षा - दसवीं
जिले में स्थान - तीसरा
नाम - वंश
प्राप्तांक - 98.6 फीसदी
स्कूल - सेंट मैरीज एकेडमी।
12वीं के जिला टॉपर
कक्षा - 12वीं
जिले में स्थान - पहला
नाम - आदित्य बागला
प्राप्तांक - 98.4 फीसदी
स्कूल - पाइनवुड स्कूल।
कक्षा - 12वीं
जिले में स्थान - दूसरा
नाम - अनुगृह बागला
प्राप्तांक - 98.2 फीसदी
स्कूल - पाइनपुड स्कूल।
कक्षा - 12वीं
जिले में स्थान - दूसरा
नाम - रियांशी
प्राप्तांक - 98.2 फीसदी
स्कूल - पाइनवुड स्कूल।
कक्षा - 12वीं
जिले में स्थान - तीसरा
नाम - कृष
प्राप्तांक - 98 फीसदी
स्कूल - सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल देवबंद।