फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला कर ऑटो चालक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र में ताहरपुर के पास शनिवार देर रात किराए के विवाद में ऑटो चालक और सवारियों में झगड़ा हो गया। इस दौरान आटो चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ताहरपुर रोड पर चालक शौकीन ऑटो में सवारियां लेकर जा रहा था। रास्ते में किराए के विवाद को लेकर कुछ सवारियों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो आरोप है कि इन सवारियों में से ही एक शख्स ने चाकू से हमला कर शौकीन को बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जबकि दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जिला अस्पताल में कुछ देर तक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि इस मामले में मवीं खेड़ा निवासी इंतजार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें