फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने से बच रहा है विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने से बच रहा प्राधिकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में चौतरफा अवैध निर्माणों की बाढ़ है। कई अवैध निर्माणों का पता होने के बाद भी प्राधिकरण के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।
लिंक रोड पर भी लॉकडाउन की आड़ में एक साथ कई शोरूम तैयार किए हैं। घंटाघर के पास व्यवसायिक निर्माण चल रहा है। सूत्रों ने बताया निर्माणकर्ता ने चार दुकानें बनाने की अनुमति ली, मगर नक्शे के विपरीत निर्माण कर लिया है, इसमें बेसमेंट भी शामिल है। बेहट रोड पर नक्शा पास कराकर नक्शे के विपरीत निर्माण चल रहे हैं, इनकी संख्या करीब आधा दर्जन है। शकलापुरी मार्ग पर करीब 15 दिन पहले विकास प्राधिकरण की टीम के दो बार निर्माण रुकवाने के बावजूद निर्माण पूर्ण किया। एक्सईएन ने कहा वह सील की कार्रवाई कर रहे हैं, मगर निर्माण लगातार जारी है। इसी मार्ग पर पहले चार पेड़ कटवाने की अनुमति लेकर पूरा बाग काट दिया। अब उक्त बाग की जमीन पर बीते छह माह से कॉलोनी काटी जा रही है, इससे प्राधिकरण के अधिकारी अनजान बने हुए हैं। नवादा रोड और मल्हीपुर रोड पर भी अवैध निर्माण चल रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण सक्रियता थोड़ी कम थी, लेकिन अब सभी जेई को अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर अवैध निर्माणों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। जो भी अवैध निर्माण हैं, उनके विरुद्घ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - एके मिश्रा, एक्सईएन, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन

अवैध निर्माणों को लेकर प्राधिकरण के सभी अधिकारियों के साथ बुधवार को ही बैठक की। सभी जेई को अपने क्षेत्रों का भ्रमण का अवैध निर्माणों और अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर लिस्ट देने को कहा है। अभियान चलाकर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- ज्ञानेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें