प्रशासन ने शनिवार को हिंदू जागरण मंच की बाइक रैली को निकालने की अनुमति नहीं दी। जिसको लेकर राष्ट्ररक्षकों और पुलिस प्रशासन के बीच काफी नोक-झोंक हुई। इस दौरान संगठन कार्यालय पर पहुंचे एसडीएम को राष्ट्ररक्षकों ने ज्ञापन सौंपकर धार्मिक स्थलों से अवैध कब्जा हटवाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
शनिवार को हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस पर बाइक रैली निकालने के लिए हिंदू जागरण मंच के कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। लेकिन इस दौरान जैसे ही प्रशासन को इसकी भनक लगी तो कोतवाल विजय प्रकाश सिंह भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को धारा 144 लगी होने पर प्रशासन से अनुमति नहीं लिए जाने का हवाला देते हुए बाइक रैली निकालने से मना कर दिया।
जिस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। हालांकि बाद में एसडीएम भानु प्रताप यादव को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा जिसमें नगर के हनुमान मंदिर, विश्वकर्मा धर्मशाला, डूडिया मंदिर सहित कई धार्मिक व सामाजिक स्थलों पर भूमाफिया द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग रखी। ज्ञापन में प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि धार्मिक स्थलों से अवैध कब्जे नहीं हटे तो कार्यकर्ता बलपूर्वक स्वयं अतिक्रमण हटाने को मजबूर होंगे। जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह, अनिल सिंह, मनीष त्यागी, संग्राम राणा, गजराज सिंह, पंकज कुमार, आकाश राणा, धर्मेश राणा, श्याम बिहारी अग्रवाल, गौरव राणा, पवन कुमार, जयपाल, वीरेंद्र सिंह, जगत सिंह, महीपाल सिंह, अनुज राणा, जगदीश, रोहित,अमित आदि रहे।