फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: बच्ची पर न आया तरस, पहले बनाया हवस का शिकार, फिर दी दर्दनाक मौत, आखिर चाची के प्रेमी ने क्यों मारा?

Thu, 16 May 2024 12:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur Murder Case : सहारनपुर पुलिस ने पांच साल की बच्ची की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। खुलासा हुआ कि चाची के प्रेमी ने बच्ची को मौत के घाट उतारा था। उसने हत्या करने से पहले मासूम के साथ दुष्कर्म भी किया था। हत्या की वजह भी सामने आ गई है। 
विज्ञापन
हत्यारोपी महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बच्ची ने चाची को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था, आरोपी प्रेमी ने बच्ची को थप्पड़ मारा और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद चाची ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 12 मई को भाभरी निवासी पांच वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। दूसरे दिन बच्ची का शव उसकी चाची के मकान के पीछे प्लाट में बोरे में मिला था। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी चाची और चाची के प्रेमी शुभम पुत्र गौतम को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों के कई साल से अवैध संबंध हैं। शुभम अपनी प्रेमिका से मिलने घर आया था। तभी बच्ची ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे दोनों घबरा गए। शुभम ने बच्ची को थप्पड़ मारा, जिससे उसका सिर दीवार में जा लगा और बेहोश होकर गिर गई।

बच्ची को होश में लाने के लिए उसकी चाची बाहर से पानी लेने गई। जिसमें करीब 10 मिनट लग गए। इसी बीच आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब चाची बाहर से आई तब दोनों ने बेहोशी की हालत में गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

स्टोर में छुपाया था बच्ची का शव
हत्या के बाद बच्ची के शव को घर के स्टोर में छिपा दिया था। स्टोर में चावल और कुछ प्याज के छिलके पड़े हुए थे। यहीं बच्ची के शरीर पर भी मिले। जब बच्ची को तलाश करते हुए पुलिस चाची के घर पहुंची थी तभी चाची ने रात के समय मौका पाकर बच्ची के शव को बोरे में बंद कर खिड़की से बाहर प्लाट में पीछे की तरफ फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें: UP: महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आज, सिसौली में किसान भवन पर टिकैत बंधुओं ने दी आहुति
विज्ञापन

मृतका के पिता से भी हुई थी कहासुनी
आरोपी शुभम हरिद्वार जिले के गांव करौंदी में एक होटल में नौकरी करता है। परिवार के लोगों को उसके अवैध संबंधों के बारे में पता था। कई बार बच्ची के पिता से भी उसकी कहासुनी हुई थी। जिस कारण भी वह रंजिश रखता था।

यह भी पढ़ें: कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें