फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की युवती को खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रही अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बेहट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव से बाहर स्थित जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोसी गांव इश्हाकपुर चेंची के दूसरे समुदाय के एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे खींचकर पास के खेत में ले गया। आरोप है कि उसने वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने शोर मचाया तो उसके गांव के कुछ लोग जब वहां पहुंचे तो आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें