फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे ओवरब्रिज से कूदकर खुदकुशी का प्रयास, करंट से झुलसा मजदूर

Tue, 13 May 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद में रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज से मजदूर को ऊपर लेकर जाती पुलिस। स्रोत-वीडियो ग्रैब - फोटो : mathura
विज्ञापन
देवबंद। स्टेशन पर एक मजदूर ने रेलवे के ओवरब्रिज से कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया। इसमें वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। रेलवे पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद प्रतापगढ़ के सिंहवी गांव निवासी नरेश कुमार (45) क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है। सोमवार को दोपहर में नरेश रेलवे स्टेशन पहुंचा और खुदकुशी के इरादे से स्टेशन पर बने ओवरब्रिज पर चढ़ गया। वहां लगी लोहे की जाली पार कर उसने जैसे ही कूदने का प्रयास किया, तभी वह विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। इससे स्टेशन पर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान वहां मौजूद रेलवे पुलिस ने बमुश्किल नरेश को नीचे उतारा और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस पूछताछ में नरेश ने बताया कि वह घरेलू कलह से परेशान होकर खुदकुशी करना चाहता था।
वहीं, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति सुबह से प्लेटफार्म पर इधर-उधर टहल रहा था। बाद में ओवरब्रिज पर चढ़ा और करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें