फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी का सितम बढ़ा, 38.5 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान

Mon, 12 May 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में बढ़ती गर्मी के चलते चेहरे पर कपड़ा ढककर जाती युवतियां। 
विज्ञापन
सहारनपुर। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसकी वजह से सोमवार का दिन इस सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक दिन पहले रविवार की रात जनपद में काली घटाएं छाई हुई थी। शाम से रात तक हवा चलती रही और रात करीब 11 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो कुछ मिनट तक रही।
विज्ञापन

उम्मीद थी कि सोमवार को दिन भर बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन सोमवार की सुबह खिली धूप लेकर आई।
सुबह से ही आसमान साफ था। दोपहर 12 बजे के बाद धूप इतनी तेज थी कि निकलना मुश्किल रहा। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
दोनों तापमान के कारण सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिन मौसम साफ रहने और तापमान में और अधिक वृद्धि का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें