सहारनपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के नकुड़ में प्रॉपर्टी डीलर पर बाइक सवार करीब आधा दर्जन हमलावरों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने शटर गिराकर पीछे के रास्ते से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है।
नकुड़-सरसावा रोड स्थित गांव साल्हापुर स्थित काटी जा रही कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर ने अपना ऑफिस बना रखा है। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव साल्हापुर निवासी युवक अंकुश पुत्र जसवीर ऑफिस खोलने आया।