फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा नेता इमरान मसूद के करीबी पर हमला, फरहान बोला- कांवड़ियों की सेवा करने पर हुआ हमला

Wed, 27 Jul 2022 11:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सपा के दिग्गज नेता इमरान मसूद के करीबी काजी फरहान पर हमला हुआ है। उसका आरोप है कि कांवड़ियों की सेवा करने पर हमला हुआ है।
विज्ञापन
सपा नेता के करीबी पर हमला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में पूर्व विधायक व सपा के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद के करीबी युवक काजी फरहान पर कोतवाली मंडी क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया। काजी फरहान का आरोप है कि कांवड़ियों की सेवा करने पर उस पर हमला किया गया। जबकि पुलिस का कहना है कि फरहान दो पक्षों के बीच विवाद में समझौता कराने गया था, जहां मारपीट हुई।

विज्ञापन


कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला बुड्ढी माई चौक निवासी काजी फरहान ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने घर के पास खड़ा था। तभी, दो अज्ञात युवक आए, जिन्होंने हॉकी व डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। एक युवक को उसने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए। 

काजी फरहान का दावा है कि वह कई दिन से शिवभक्तों की सेवा में लगा है। उसके घर के पास भी कांवड़ शिविर लगा है, जिसमें वह सेवा कर रहा था। इसी के चलते उस पर हमला किया गया है। काजी फरहान का कहना है कि उसे सोशल मीडिया पर भी धमकी मिल चुकी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बुझ गए चार घरों के चिराग: परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, गांव में पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें

कोतवाली मंडी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, काजी फरहान दोनों पक्षों में हुए विवाद में समझौता कराने गया था, जहां दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में वह चोटिल हुआ है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जांच में कई अहम बातें भी सामने आई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें