फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के बहाने विपक्ष पर किया प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को भी वर्चुअल रैली हुई। इसके तहत नगर सहित सातों विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया। पीएम ने बजट के बहाने विपक्ष पर भी प्रहार किया।
विज्ञापन

जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में नगर व देहात विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजन शामिल हुए, जिन्होंने एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना है। पीएम ने कहा कि कहा यह समय नए अवसरों और संकल्पों की सिद्धि का है। बजट में गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, युवा, कर्मचारियों, व्यापारियों, उद्यमियों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवतियों, छात्र-छात्राओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। केंद्र सरकार बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है। प्रत्येक ग्रामीण परिवार के घर-घर पानी की पाइप लाइन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाए जाएंगे। घर मिलने गरीबों के जीवन में सुधार आएगा। पिछले सात सालों केंद्र सरकार ने तीन करोड़ लोगों को पक्के मकान दिए। पीएम ने भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनवाने के साथ विपक्ष खामियों को भी उजागर किया। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने भी विचार रखे। इस दौरान राजीव गुंबर, राघवलखन पाल शर्मा, लाजकृष्ण गांधी, केएल अरोड़ा, हेमंत अरोड़ा, गौरव गर्ग, सुनील गुप्ता, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, गोकर्ण दत्त शर्मा, नीलू राणा, हरप्रीत कौर, गौरव गर्ग, विपिन सलूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें