गंगोह में इनर व्हील क्लब के अधिष्ठान कार्यक्रम में नई अध्यक्ष को कालर लगाकर कार्य भार सौंपती पूर?
- फोटो : SAHARANPUR
नमिता को कालर पहना सौंपा इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष का पद
फोटो-3
गंगोह। सोमवार को इनर व्हील क्लब का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
पूर्व अध्यक्ष रीना गर्ग ने नई अध्यक्ष नमिता सिंघल को कालर पहना कर अध्यक्ष का पदभार सौंपा। कोरोना महामारी के कारण संस्था का यह कार्यक्रम इस बार देरी से किया गया।
पूर्व अध्यक्ष रीना गर्ग द्वारा किए गए कार्यों के लिए सदस्यों को प्रेसिडेंट अवार्ड वितरित किए। रीना गर्ग ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। नमिता सिंघल द्वारा अपने नए सदस्यों विधि सिंघल, बिन्दु अरोड़ा, नेहा गोयल को सदस्यता की शपथ दिलाई व क्लब के अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे जानकारी दी। कहा गया कि आगे भी क्लब द्वारा बाल कल्याण, नारी सशक्तिकरण, जन कल्याण आदि कार्य होते रहेंगे। सचिव सोनिका तायल, कोषाध्यक्ष निशा गुप्ता, एडिटर अनिता सिंघल व आईएसओ रश्मि गोयल को भी शपथ दिलाई गई। इसी के साथ सभी महिलाओं ने सरप्राइज गेम्स तंबोला आदि से करवा चौथ सेलेब्रेशन भी किया। संचालन नीरा शर्मा ने किया। इस अवसर पर वीणा सैनी, निर्मल जैन, मीरा गोयल, अनिता सिंघल, खुशी, वत्सला, गौरी सिंघल, अद्रिका सिंघल, श्रेष्ठ गोयल रही।