फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: पूर्व विधायक माविया अली के कुर्की नोटिस जारी, कोर्ट ने सात दिसंबर तक किया तलब

Wed, 16 Nov 2022 08:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर समाचार : एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक माविया अली के कुर्की का नोटिस जारी किया है। यही नहीं कोर्ट ने सात दिसंबर तक तलब किया है।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने पर भी अदालत में पेश नहीं होने पर पूर्व विधायक माविया अली के न्यायालय ने कुर्की नोटिस जारी किए है। एमपी एमएलए कोर्ट ने कुर्की नोटिस जारी करते हुए पूर्व विधायक को सात दिसंबर तक कोर्ट में तलब किया है।

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद के देवबंद निवासी पूर्व विधायक माविया अली ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव देवबंद सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। 13 फरवरी 2017 को देवबंद कोतवाली पर सब इंस्पेक्टर कृष्णकुमार की ओर से उनके खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। अब यह मुकदमा एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक माविया अली ने अभी तक जमानत नहीं कराई और न ही वो न्यायालय में हाजिर हुए। सितंबर में उनके गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। मगर वे कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिस पर मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मयंक प्रकाश ने उनके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी कर सात दिसंबर तक तलब किया है।

यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें