यूपी एटीएस ने आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार सहारनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी से एटीएस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह सभी आतंकी कट्ठरपंथी विचारधारा के लोगों को खुद से जोड़ने के साथ ही उन्हें जिहाद के लिए प्रेरित कर रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि एटीएस ने तीन दिनों तक कार्रवाई करते हुए जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े आठ संदिग्ध आतंकियों को पकड़ लिया। सभी प्रदेश में आतंकी नेटवर्क को मजबूत कर रहे थे। पकड़े गए आतंकियों में लुकमान निवासी गांव सय्यद माजरा थाना गागलहेड़ी, कारी मुख्तयार निवासी गांव मनोहरपुर कोतवाली सदर बाजार, कामिल निवासी निवासी गांव जाहीरपुरा कोतवाली देवबंद, मोहम्मद अलीम निवासी गांव कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी सहारनपुर के रहने वाले हैं।
इनके अलावा शहजाद निवासी शामली, मुदस्सिर निवासी नगला इमरती जनपद हरिद्वार उत्तराखंड़, अलीनूर, नवाजिश अंसारी निवासी झारखंड़ को गिरफ्तार किया है, जिनसे एटीएस गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है। इनके पास से मोबाइल फोन, कुछ सिम और पेन ड्राइव भी बरामद हुई है।
यह भी पढ़ें: यादें ...जब मुलायम सिंह के सवाल पर सफाईकर्मी ने दिया था ऐसा जवाब, नेताजी ने कर थी बड़ी घोषणा
वहीं, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि मीडिया से ही जानकारी मिली है कि एटीएस द्वारा पकड़े गए आतंकियों में चार सहारनपुर के रहने वाले हैं। उनको एटीएस की कार्रवाई की जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Death: मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को दी थी बेलन उठाने की सलाह, पढ़ें- क्या थी वजह