फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक हत्याकांड: इमरान मसूद बोले- अब तो लगने लगा डर, सवाल पूछते हुए कोई हमें न गोली मार दे, खड़े किए सवाल

Mon, 17 Apr 2023 01:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

अतीक और अशरफ हत्याकांड : बसपा नेता इमरान मसूद ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अब तो हमें भी डर लगने लगा है कि सवाल पूछते हुए हमें न कोई गोली मार दे।
विज्ञापन
बसपा नेता इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने प्रयागराज की घटना को लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि हम अपराधियों का समर्थन नहीं करते। प्रयागराज में दो लोगों की हत्या हुई है, जिनमें से एक पूर्व सांसद और एक पूर्व विधायक था। दोनों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर अपनी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अतीक-अशरफ हत्याकांड: निशाने पर अखलाक, चप्पे-चप्पे पर अफसरों की पैनी नजर, धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए थे। इसके बावजूद दोनों की हत्या हो गई। दोनों की जिस तरह हत्या की गई है, उससे पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जैसे हत्या हुई है, अब तो हमें भी डर लगने लगा है कि सवाल पूछते हुए हमें न कोई गोली मार दे। अब तो सवाल पूछने वालों से हमें भी उनकी पहचान पहले करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: UP : टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता ने की आत्महत्या, मां बोली- चेयरमैनी-मेंबरी नहीं चाहिए मेरा लाल लौटा दो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें