फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन

Wed, 26 Jan 2022 08:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा के दिग्गज नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं। शामली के बाद गृह मंत्री अमित शाह सहारनपुर आ रहे हैं। अमित शाह भाजपा प्रत्याशियों के लिए घर-घर वोट मांगेंगे। इस दौरान वे माता शाकुंभरी देवी के भी दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहारनपुर और मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। 29 जनवरी को वह घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। अमित शाह जनपद की पांच विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। इसको लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन


भाजपा ने अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह 29 जनवरी को सहारनपुर आ रहे हैं। मगर अभी तारीख में भी बदलाव हो सकता है। यहां आने से पूर्व वह मुजफ्फरनगर की कुछ विधानसभा सीटों के लिए वोटरों से जनसंपर्क करेंगे। वह सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, बेहट और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और कुछ अन्य पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। 

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की माने तो कुछ अनुसूचित जाति के लोगों के साथ उनके घर जाकर अमित शाह भोजन कर सकते हैं। बताया गया कि गृह मंत्री माता शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि 29 तारीख को उनका कार्यक्रम है, मगर संभावना है कि वह 28 जनवरी की शाम को ही सहारनपुर पहुंच सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार सर्वप्रथम केंद्रीय गृह मंत्री मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कर चुनावी शंखनाद करेंगे। वहीं शुक्रवार को उनका लिखित कार्यक्रम भी पार्टी और प्रशासन को मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: मेरठ : परतापुर में महिला का बोरे में बंद शव तालाब में पड़ा मिला, हत्या की आशंका

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें