फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा हत्याकांड: पत्नी को गालियां देने पर भड़का पंकज, पेट में घोंप दी एक फुट की कैंची, जीजा ने दिया साथ

Mon, 08 Dec 2025 05:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: पंकज ने अपने जीजा समेत लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उसने पास ही स्थित दर्जी की दुकान से उसकी करीब एक फीट लंबी कैंची उठाई और आशा के पेट में घोंप दी। पुलिस ने दो आरोपियों को कैंची समेत पकड़ लिया है, तीसरा आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर मनिहारान पुलिस ने आशा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या के बाद से फरार चल रहे दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि आशा ने उसकी पत्नी के बारे में अपशब्द कहे थे, जिससे तैश में आकर उससे यह अपराध हुआ। घटना में शामिल आरोपी का जीजा पुलिस पकड़ से दूर है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

 

सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 30 नवंबर 2025 को सर्वेश निवासी नल्हेडा गुर्जर की पत्नी आशा देवी पर पंकज व उसके साथियों ने पेट में कैंची घोंपते हुए जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल आशा देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 
 

सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी पंकज और सतीश निवासी नल्हेडा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पंकज का जीजा अभी पुलिस पकड़ से दूर है। कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कैंची बरामद की गई।
 

ऐसे दिया घटना को अंजाम
पकड़े गए आरोपी पंकज ने पुलिस को बताया कि विवाद आशा के पति सर्वेश के काम पर जाने को लेकर शुरू हुआ था। सर्वेश कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। इस पर सर्वेश की पत्नी आशा ने उसे (पंकज को) को जिम्मेदार बताते हुए उसके जीजा सचिन के सामने ही गाली-गलौज की थी। साथ ही पत्नी के बारे में अपशब्द कहे थे। 
विज्ञापन

इसे लेकर हाथापाई हुई थी, जिसके बाद आवेश में आकर उसने अपने साथी सतीश के साथ मिलकर दर्जी की दुकान में रखी कैंची उठाकर आशा के पेट में घोंप दी थी। घटना के बाद वह अपने साथियों सहित भाग गया था। पुलिस ने बताया कि पंकज पर वर्ष 2022 में भी दहेज के मामले में प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें