फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नौतपा लगते ही 45 डिग्री हुआ तापमान, गर्मी से कहीं भी राहत नहीं

Tue, 26 May 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नौतपा लगते ही तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आलम यह रहा कि बाहर तो लोग गर्मी से झुलसे ही। घरों में भी कोई खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

जनपद में छह मई को बारिश हुई थी, जिसमें न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान आठ डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। उसके बाद से तापमान लगातार बढ़ रहा है। 18 दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। न्यूनतम तापमान भी 20 से अधिक ही चल रहा है। अब चार दिन से तापमान में हर रोज वृद्धि हो रही है। सोमवार से नौतपा शुरू हो गया। सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ था। इसकी वजह से सूरज निकलते ही गर्मी का असर दिखने लगा था। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया तापमान बढ़ता गया। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप में खड़ा होना भी मुश्किल रहा।
12 बजे के बाद सड़कों पर कम लोग निकले और जो निकले वह बचाव के लिए चेहरे को कपड़े से लपेटकर निकले, जिससे धूप और लू के असर को कम किया जा सके। सोमवार को न्यूनतम तापमान रविवार की तुलना में .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 27.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की ही वृद्धि दर्ज की गई। ऐसे में अधिकतम तापमान बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसकी वजह से सोमवार का दिन सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 मई के बाद बदलेगा मौसम
नौतपा 25 मई से दो जून तक रहेगा, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार जनपद में 28 मई या उसके अगले दिन मौसम बदल जाएगा। 28 मई के बाद बादल आने और 30 व 31 मई को बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। ऐसे में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बीते दस दिन का तापमान
तिथि-न्यूनतमअधिकतम
25 मई27.545
24 मई2844.5
23 मई2644
22 मई2643
21 मई2643.5
20 मई2644
19 मई2643
18 मई2642
17 मई2439
16 मई2338

गर्मी से बचाव को यह करें

-गर्मी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रतिदिन 12 से 15 गिलास पानी पिएं।
-खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज, घर की बनी शिकंजी, नींबू पानी का सेवन करें।
-जरूरत न हो तो धूप में निकलने से बचें।
-मजबूरी है तो दोपहर में छाता लगाकर और काला चश्मा पहनकर निकलें।
-सूती और लाइट रंग के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें