फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में आर्यन, नागल और शगुन क्लब ने जीते मैच

Sat, 13 Dec 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
खेड़ा अफगान में आयोजित टी-10 नाइट फ्रेंच क्रिकेट में मैच में खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
खेड़ा अफगान। खेड़ा अफगान में चल रही नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार रात तीन मैच खेले गए। मैच देखने के लिए मैदान के चारों तरफ लोग सर्दी में भी अपना स्थान छोड़ने को तैयार नहीं थे। दर्शकों ने तीसरे मैच तक खेल का आनंद उठाया। इनमें आर्यन क्लब ने खालिद क्लब, नागल क्लब ने आर्यन क्लब व शगुन क्लब ने अहसान क्लब को हराया।
विज्ञापन


खेड़ा अफगान में चल रहे टी-10 नाइट फ्रेंच क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में आर्यन क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए 69 रन का स्कोर खालिद क्लब की टीम के लिए खड़ा कर दिया। इसमें अकब ने आठ गेंदों में 14 रन, फैसल ने छह गंदों में 12 रन बनाए।
आर्यन क्लब को तोहफे में मिली पांच वाइड गेंदों से पांच रन अतिरिक्त मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान में उतरी खालिद क्लब की टीम मात्र 43 रन पर सिमट कर रह गई।
विज्ञापन

कैफ ने 13 गेंदों पर 11 रन बनाए व छक्का मारने के चक्कर में जुनैद को कैच थमा बैठे। भूरा ने 10 गेंदों पर आठ रन बनाए। वह अहतशाम की धुआंधार गेंदबाजी के सामने अधिक देर तक रुक न पाए और विकेट आउट हो गए।
दूसरे मैच में नागल क्लब की टीम ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 82 रन का स्कोर विपक्षी टीम के लिए खड़ा कर दिया। आशीष ने 21 गेंदों में 27 रन बनाते हुए छक्का मारने के प्रयास में फरमान को कैच दे दिया और अनुज ने 8 गेंदों में 14 रन बनाए। युवी ने 11 गेंदों में 10 रन तो वहीं अभिषेक ने दो गेंद खेल कर दो चौके लगाते हुए 8 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान में उतरी आर्यन क्लब की टीम 48 रन पर ऑल आउट हो गई। तीसरे मैच में शगुन क्लब के माजिद ने 19 गेंदों में पांच चौके मारते हुए 29 रन बनाए। उनके साथी जैद 11 गेंदों में 15 रन, अदीब पांच गेंदों में सात रन, नफासत ने 11 गेंदों में 10 रन बनाए।
शगुन क्लब द्वारा बनाए गए 69 रन का पीछा करते हुए अहसान क्लब के खिलाड़ी चार विकेट के नुकसान पर 40 रन ही बना सके। मैच के अंत में खिलाड़ी माजिद को प्लेयर ऑफ द मैच की उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें