फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विभोर राणा के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

Sat, 13 Dec 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के शास्त्री में विभोर राणा के आवास व ऑफिस पर ईडी की रेड के दौरान तैनात सुरक्षा बल
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार की शास्त्री नगर कॉलोनी में फार्मास्युटिकल्स यूनिट और एबट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापा मारा। सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। टीम ने एबट कंपनी की डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े दस्तावेज, बिक्री रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर, बिल, जीएसटी और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच की। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

12 नवंबर को लखनऊ एसटीएफ ने थाना सदर बाजार क्षेत्र से विभोर राणा उसके भाई विशाल सिंह, बिट्टू कुमार और सचिन कुमार को गिरफ्तार किया था। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ था कि यह सभी फेंसेडिल कफ सिरप और कोडीन युक्त दवाओं की अवैध सप्लाई के बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं।
यह गिरोह यूपी, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, असम और पश्चिम बंगाल तक सिरप भेजता था। साथ ही इसके तार बांग्लादेश तक जुड़े होने की भी पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को लखनऊ के आलमबाग से एसटीएफ ने सहारनपुर में कपिल विहार निवासी अभिषेक शर्मा व शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके चलते शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जिले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने दस्तक दी।
विज्ञापन

टीम थाना सदर बाजार क्षेत्र की शास्त्री नगर कॉलोनी में विभोर राणा और विशाल सिंह की एबट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड पर पहुंची।
यहां रिकॉर्ड खंगालने से लेकर कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की। 10 घंटे से अधिक रहकर टीम ने एक-एक बारीकी से वित्तीय लेनदेन और सिरप बिक्री रिकॉर्ड की जांच की।
इसके अलावा आरोपियों के आवासों से मोबाइल, लैपटॉप, संदिग्ध दस्तावेज, बैंक पासबुक, लेजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस कब्जे में ली है। जांच टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं, जिनसे नेटवर्क के विस्तार और इसके कारोबारी ढांचे पर नई जानकारियां सामने आ सकती हैं। इसके अलावा टीम कपिल विहार स्थित अभिषेक शर्मा व शुभम के आवास पर भी पहुंची, लेकिन यहां कोई नहीं मिलने पर वापस आ गई।

सहारनपुर के शास्त्री में विभोर राणा के आवास व ऑफिस पर ईडी की रेड के दौरान तैनात सुरक्षा बल

सहारनपुर के शास्त्री में विभोर राणा के आवास व ऑफिस पर ईडी की रेड के दौरान तैनात सुरक्षा बल

सहारनपुर के शास्त्री में विभोर राणा के आवास व ऑफिस पर ईडी की रेड के दौरान तैनात सुरक्षा बल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें