सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी केशव मंडल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने कहा कि जिस तरह सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करते हुए केजरीवाल ने अपनी सीमा को लांघा है।
विज्ञापन
उन्होंने सेना के साहस पर अविश्वास जताया है। वह अत्यंत ही निंदनीय है। जिस तरह कुछ कांग्रेस के नेता एवं अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्र विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है, इसे भारत की जनता कभी सहन नहीं करेगी।
महामंत्री नीरज माहेश्वरी और शीतल विश्नोई ने पार्टी के नेताओं से अपील की कि राष्ट्रीय मुद्दों पर बोलने से पहले सभी को राष्ट्र हित का ध्यान रखना चाहिए।