फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा, वेस्ट यूपी की बढ़ सकती भागीदारी, अरुण गोविल को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 27 Jun 2026 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 केंद्र सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांसद अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं अटकलों के बीच मेरठ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरुण गोविल का नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, सरकार या पार्टी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी को मिल सकती है प्रतिनिधित्व की हिस्सेदारी 
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। इसी क्रम में मेरठ के सांसद अरुण गोविल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों ने और जोर पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: सूरज बरसा रहा आग, गर्म हवा ने बढ़ाई बेचैनी, वेस्ट यूपी में मॉनसून के इंतजार में लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ी राजनीतिक भूमिका
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रामानंद सागर के प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद वह पहली बार सांसद बने। सांसद बनने के बाद उन्होंने मेरठ के विकास से जुड़े मुद्दों को विभिन्न मंचों पर प्रमुखता से उठाया है।

अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि मंत्रिमंडल विस्तार होता है तो आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने की रणनीति के तहत अरुण गोविल को अवसर मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल यह केवल राजनीतिक अटकलें हैं। केंद्र सरकार या भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार अथवा अरुण गोविल को मंत्री बनाए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें