फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देंगे शिक्षाविद

Mon, 11 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की अनूठी पहल अभिव्यक्ति में मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर होने वाले सेमिनार में उर्दू अकादमी के चेयरमैन और शायर डा. नवाज देवबंदी मुख्य वक्ता रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा आईएएस मोनिका रानी और समाजसेवी विजयश्री शुक्ला भी अपने अनुभव साझा करेंगी। इस कार्यक्रम में शहर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रतिभावान बेटियां भी मौजूद रहेंगी।

12 जनवरी को अमर उजाला, माउंट लिटेरा और ग्लोकल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में अभिव्यक्ति कार्यक्रम में सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली रोड स्थित माउंट लिटरा स्कूल में होने वाले इस परिचर्चा में शहर के हर वर्ग के बौद्धिक लोग एकत्र होंगे। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में शहर का नाम रोशन करने वाली बेटियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस परिचर्चा में प्रख्यात शायर डा. नवाज देवबंदी बतौर मुख्य वक्ता रहेंगे। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर वे देश दुनिया में चलाए जा रहे अभियान और अपने अनुभवों पर व्याख्यान देंगे। इनके अलावा मुख्य विकास अधिकारी मोनिका रानी, समाजसेवी विजयश्री शुक्ला, शहर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रतिभावन बेटियां भी शामिल होंगी।

आपका बता दें कि अमर उजाला के इस अभियान में माउंट लिटरा स्कूल, ग्लोकल विश्वविद्यालय, स्वाति होंडा, हंस हर्बल, शिवालिक बैंक और नगर निगम सहयोगी की भूमिका में हैं। इसमें स्कूलों अलग-अलग क्षेत्रों में शहर का नाम रोशन करने वाली बेटियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

डीपीएस की प्रिंसीपल पूनम श्रीवास्तव का कहना है कि अमर उजाला का यह अभियान पूरे समाज में जागरूकता के लिए अहम पड़ाव हासिल करेगा। इसके लिए हम सबको आगे आना होगा और बेटियों के प्रति सोच में बदलाव लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें