संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले के 58 प्राथमिक एवं अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। मेले में कोई त्वचा की समस्या तो कोई बुखार से पीड़ित होकर पहुंचा। सबसे ज्यादा 521 त्वचा रोगी मिले। आंखों का ऑपरेशन पर तीन मरीजों को रेफर किया।
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 55 चिकित्सक, 354 पैरामेडिकल स्टाफ ने चिकित्सीय कार्य किया। 1215 पुरुष, 1444 महिला और 521 बच्चों समेत 3190 मरीजों ने चिकित्सकों को दिखाया। स्वास्थ्य मेले में तीन आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सात मरीजों की रैपिड किट से डेंगू जांच कराई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। नोडल अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मेले में 144 बुखार, 77 लिवर संबंधी समस्या के, 196 गैस्ट्रो, 182 डायबिटीज के रोगी आए।
इनके अलावा टीबी के 14 संदिग्ध मरीज मिले। सबसे अधिक 521 त्वचा संबंधी रोगी आए। मेले में सात खून की कमी और 127 उच्च रक्तचाप के रोगी देखे और उनको उपचार दिया गया।