फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्लॉट दिलाने के नाम पर सेना के जवान से एक लाख की धोखाधड़ी

Tue, 08 Sep 2026 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय सेना में कार्यरत एक जवान से प्लॉट दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक होमगार्ड ने यह रकम ली और बाद में केवल 20 हजार रुपये ही वापस किए। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बागपत के बड़ौत निवासी अक्षय कुमार ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात सहारनपुर निवासी प्रमोद कुमार से हुई थी। प्रमोद ने खुद को होमगार्ड बताया और मनोहरपुर-दिल्ली रोड पर एक प्लॉट का सौदा कराने की बात कही। जून 2021 में अक्षय कुमार ने प्रमोद को यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये दिए थे। उन्हें भरोसा था कि यह रकम प्लॉट मालिक को देकर सौदा उनके पक्ष में कराया जाएगा। हालांकि प्रमोद ने रकम प्लॉट मालिक को नहीं दी और बहाने बनाता रहा।
अक्षय कुमार ने जब रकम वापस मांगी तो प्रमोद ने नवंबर 2024 में 10 हजार रुपये लौटाए। 12 अगस्त 2025 को उसने फिर 10 हजार रुपये वापस किए। इस तरह एक लाख रुपये में से केवल 20 हजार रुपये ही वापस मिले। 80 हजार रुपये अभी भी बकाया हैं। जांच अधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि प्रमोद कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें