फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल ही में रह गए पीएम से बात करने के अरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड तथा माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम हुआ। पीएम ने देश भर के कई विद्यार्थियों से बात की, मगर सहारनपुर के शिक्षकों और विद्यार्थियों से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले तय हो गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत सहारनपुर के हरि इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र वासु नौटियाल और सियाराम इंटर कॉलेज के छात्र नितिन कुमार से बात करेंगे। वहीं, शिक्षकों में राजकीय हाई स्कूल कुआखेड़ा की लता रानी, दून वैली एकेडमी देवबंद की जसबीर कौर और एसआरकेवाई इंटर कॉलेज के कुलदीप से भी चर्चा होनी थी। तीनों शिक्षकों और छात्रों को एनआईसी में बुलाकर या किसी अन्य जगह पर व्यवस्था करके इस कार्यक्रम से जोड़ा जाना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऐसा नहीं हो सका। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि संबंधित शिक्षकों और विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जुड़ने को लिंक भेज दिया गया, वह अपने स्तर से लैपटॉप या मोबाइल आदि से कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। उधर, शाम सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम से उक्त छात्र और शिक्षक अंत तक जुड़े रहे। इस दौरान दिल्ली, राजस्थान, आसाम और पश्चिम बंगाल के छात्र छात्राओं से तो पीएम की बात हुई, लेकिन सहारनपुर के छात्र अथवा शिक्षक के साथ चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें