फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनित 22 जूनियर इंजीनियरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति एवं पद स्थापना पत्र वितरित करते भाजपा विधाय? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में चयनित हुए जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संदेश दिया कि अब तक तीन लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दी हैं। आने वाले समय में मिशन रोजगार के तहत तीन लाख और युवाओं को नौकरियां देने का लक्ष्य निर्धारित है। कार्यक्रम में सहारनपुर के 22 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के चयनित 1438 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति एवं पद स्थापना पत्र वितरण का कार्यक्रम हुआ। सहारनपुर एनआईसी में नव चयनित जूनियर इंजीनियरों को बुलाया गया। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भर्ती हुए हैं, उनको दृढ़संकल्प को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। प्रदेश के हर किसान के खेत में पानी पहुंचाने की प्रक्रिया हो या हर वर्ष बाढ़ के कारण होने वाले नुकसान, समय के साथ-साथ विभाग ने अपनी पद्धति में बदलाव किया है। नवनियुक्त जूनियर इंजीनियरों को भी अपनी कार्यकुशलता से विभागीय कार्यों को करना है, ताकि उनकी उपयोगिता साबित हो सके।
सहारनपुर के नवनियुक्त 22 तथा उत्तराखंड राज्य के चार जूनियर इंजीनियर को भाजपा के रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम एवं देवबंद विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र एवं पद स्थापना पत्र वितरित किए। दोनों विधायकों ने नियुक्ति पाने वालों को शुभकामना दी और विभागीय कार्य को पूरी निष्ठा से करने को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अधिशासी अभियंता जलज कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें