फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक और होली विशेष ट्रेन की घोषणा, आज से होगी शुरू

Fri, 27 Feb 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने एक और होली विशेष ट्रेन की घोषणा कर दी है, जिसका संचालन शुक्रवार यानी आज से शुरू होगा। यह ट्रेन अप-डाउन में तीन-तीन चक्कर लगाएगी। होली पर विशेष ट्रेनें संचालित होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने बताया कि ट्रेन नंबर 04664 अमृतसर-पटना विशेष ट्रेन 27 फरवरी, दो मार्च, पांच मार्च को अमृतसर से सुबह 9:45 बजे रवाना होगी, जो ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी होते हुए सहारनपुर में शाम 4:20 बजे आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04663 पटना-अमृतसर विशेष ट्रेन 28 फरवरी, तीन मार्च व छह मार्च को पटना से शाम चार बजे रवाना होगी, जो दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, हरदोई, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, रुड़की होते हुए सहारनपुर में रात 1:25 बजे पहुंचेगी। 18 कोच की ट्रेन में जनरल डिब्बे भी हैं। इसके अलावा फिरोजपुर कैंट-दानापुर और अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन भी संचालित होंगी। यह दोनों ट्रेनें शुरू हो गई है। होली पर विशेष ट्रेनें चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा।
-
चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। जीआरपी-आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी लगा दी है। मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया। सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है। प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें