फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों लिए चल रही विभिन्न योजना: प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे पेंशनर्स समाज द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पीएनबी के मंडल प्रबंधक ओम प्रकाश ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित आत्मनिर्भर भारत के तहत चल रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स अपना पेंशन खाता पति व पत्नी के नाम से संयुक्त रूप से चलाएं और नॉमिनी अवश्य बनाए। ताकि मृत्यु के बाद कोई परेशानी न हो। संस्थापक आरसी शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से सरकार ने इस वर्ष जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2021 कर दी है। पेंशनर्स ऑनलाइन अपना जीवन प्रमाण बनवाएं या फिर डाकघर की ओर से जारी की गई योजना का लाभ उठाते हुए डाकिए को घर बुलाकर प्रमाण बनवाए।
विज्ञापन

इस दौरान पीएनबी के वरिष्ठ प्रबंधक प्रीतम चंद्रा, शाखा प्रबंधक शैलेश सिंह, आरके धींगड़ा, मूलचंद, एनएस चौहान, हरीश कुमार, देवेंद्र कुमार, अरविंद शर्मा, वेद प्रकाश, बलदेवराज, अमरनाथ त्यागी, केएल शर्मा, पुरुषोत्तम लाल, श्रीकृष्ण आर्य, विजय लक्ष्मी, संध्या रानी, स्वतंत्र कुमार मौजूद रहे।
लोजपा ने मनाया स्थापना दिवस
सहारनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा 21वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसका शुुुभारंभ संगठन के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। इस दौरान दलित सेना के राष्ट्रीय महासचिव दीपक जाटव, लोजपा के मंडल प्रभारी डाक्टर मोहसिन खान, जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती, नवीन कुमार आजाद, नंद किशोर, राजकुमार गौतम, अतर सिंह, मुराद आलम, हरिओम पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें