गंगोह के माता वैष्णों देवी धाम में पाठ करते श्रद्धालु
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। माता वैष्णो देवी धाम गुफा वाले मंदिर का चार दिवसीय 11 वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। शुभारंभ माता वैष्णो देवी चालीसा पाठ से किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता के नाम की मेहंदी लगाई। सोमवार को विशाल जागरण में भजन गायकों द्वारा माता का गुणगान किया जाएगा।
श्री महाबीर संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में बाबा हरिदास मार्ग स्थित मंदिर में शनिवार प्रात: धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ माता को वस्त्र एवं शृंगार अर्पण से किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने दुर्गा पाठ किया और दोपहर में मां के नाम की मेहंदी लगाई। पूजन पंडित अनुज शास्त्री ने संपन्न कराया। विकास मित्तल, सरयू मित्तल, डॉ. मनोज जैन, डॉ. निर्मल जैन, संजय सैनी, दिनेश अरोरा, विजेता अरोरा, बृजभूषण शर्मा, मोनिका पाहुजा, अंश चुग, बिंदु अरोरा आदि ने मां के दरबार में अपनी हाजिरी लगाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंडल के सचिव शंकर पाहवा ने बताया कि रविवार को मां ज्वाला देवी से लाई गई दिव्य ज्योति के साथ प्रभात फेरी निकलेगी। दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा। शाम को श्रद्धालु डांडिया नृत्य करेंगे। छह जून को विशाल भगवती जागरण में मां का भव्य दरबार सजेगा और आमंत्रित भजन गायक महामाई का गुणगान करेंगे। बताया कि जागरण में सांसद प्रदीप चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन महंत सुशील शर्मा और माता की दिव्य ज्योति अरविंद्र सिंह मखीजा प्रज्ज्वलित करेंगे। समापन सात जून की प्रात: माता तारारानी की कथा उपरांत प्रसाद वितरण से होगा। माता ज्वाला देवी से दिव्य ज्योति लाने के लिए गया हुआ भक्तों का जत्था भी शनिवार देर शाम तक गंगोह पहुंच जाएगा।