फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार को सहारनपुर बंद की घोषणा

Sun, 03 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में बंद का आह्वान करते सर्राफा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्साइज के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने 4 अप्रैल को सहारनपुर बंद की घोषणा की है। विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने सर्राफा व्यापारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए बंद को सफल बनाने में पूरा योगदान देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


शनिवार को सहारनपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन, सर्राफा पंचायत, युवा सर्राफ एसोसिएशन के बैनर तले शारदा नगर, नुमाइश कैंप ज्वैलर्स एसोसिएशन और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कोर्ट रोड स्थित एक सभागार पर एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

वक्ताओं ने कहा कि वित्त मंत्री को जनता की आवाज सुुनने को मजबूर होना पडे़गा। एक्साइज जैसे काले कानून को वापस नहीं लिया तो पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का परिणाम भी बिहार जैसा होगा। इस मौके पर विभिन्न व्यापार संगठनों ने सर्राफा कारोबारियों के 4 अप्रैल को होने वाले बंद का पूर्ण समर्थन किया। 
विज्ञापन


इनमें विमल विरमानी, शीतल टंडन, केएल ठक्कर, विवेक मनोचा, राधेश्याम नारंग, राजेश गुलाटी, राजकुमार विज, एसएमएस चावला,  राजकुमार मक्कड, रवि जुनेजा, राजेंद्र गुप्ता आदि रहे।

संचालन नितिन जैन और सुमित सिंघल और अध्यक्षता गौतम शंकर सिंघल ने की। इस दौरान अंकित जैन, रजत जैन, अंबर जैन, प्रदीप जैन, राजीव जैन, अभिनव जैन, पंकज परमार, अंकित चौहान, गुलशन निरंकारी, प्रवीण कुमार, अमित जैन, पंकज मल्होत्रा, विनित वर्मा, संजीव, सुनील चावला, संजीव बजाज, हंसराज वर्मा, नवनीत वर्मा, विजयमणि शर्मा, सुरेंद्र लाल, पंकज कपूर, संजीव वर्मा, बिटटू वर्मा, राकेश बजाज, बॉबी चावला, रजनीश निरंकारी, राकेश वर्मा, अनिल वर्मा, सुुुभाष सचदेवा, रविंद्र वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें