फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका डीएसओ का पुतला

Sat, 02 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डीएसओ का पुतला फूंकते नगरवासी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाए जा रहे कार्डों में धांधली का आरोप लगाते हुए पुरानी चुंगी क्षेत्र के लोगों ने भाजपा नेता महेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में जिला पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने डीएसओ का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। सचदेवा ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्र लोग योजना का लाभ पा रहे हैं, जबकि पात्रों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने मामले की जांच कराने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, खाद्य मंत्री रामविलास पासवान से मिलकर शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन


नरेश जायसवाल, गौरव, इम्तियाज, कामरान, कलीम, दलीप, इब्राहिम, पंकज, विनय कश्यप, अशोक, नरेश, मनोज आदि थे। उधर, डीएसओ ध्रुवराज सिंह यादव ने बताया कि कुछ लोगों ने खुद ही ऑनलाइन आवेदन कर कार्ड बनवा लिए हैं।
विज्ञापन


इसी कारण राशन कार्डों का सत्यापन कराया जा रहा है। यदि कोई अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ ले रहा है तो उसकी लिखित शिकायत करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें