फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं को किया पशु अस्पताल में घुसाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसहारा पशुओं को किया पशु चिकित्सालय में घुसाने की कोशिश
विज्ञापन

बड़गांव। ग्रामीणों ने बेसहारा पशुओं को घेरकर कस्बे के पशु चिकित्सालय परिसर में घुसाने की कोशिश की। पशु चिकित्साधिकारी ने चौकीदार को भेजकर अस्पताल पर ताला लगवा दिया। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर बेसहारा पशुओं को गोशाला में भेजने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे व आसपास के जंगल में करीब चालीस बेसहारा पशुओं से तंग आकर रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पशुओं को एकत्र करके कस्बे के पशु स्वास्थ्य केंद्र में घुसाने की कोशिश की। समय रहते सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक प्रमोद कुमार सैनी ने अस्पताल के दरवाजे पर ताला लगवा कर उसे बंद करा दिया। दरवाजे पर ताला लटका देखकर ग्रामीण उत्तेजित होकर हंगामा करने लगे। बाद में ग्रामीण पशुओं को सहकारी समिति में लेकर जाने लगे, लेकिन वहां का भी दरवाजा बंद मिला। इसके बाद ग्रामीण पशुओं को वहीं छोड़ कर चले गए। ग्रामीण राज कुमार, श्याम, मोहन, दीपक, नरेंद्र, मांगा आदि ने कहा बेसहारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। यदि कोई किसान बेसहारा पशुओं को रोकने का प्रयास करते हैं तो वे संबंधित किसान पर हमला कर देते हैं। इससे कई किसान घायल हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से गांव में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोआश्रय स्थल भिजवाने की मांग की। दूसरी तरफ से पशु चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार सैनी ने बताया कि वे ग्राम प्रधान को कई बार पशुओं को गोशाला भिजवाने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें