फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर नालियों का पानी भरने के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
मोहल्ला वासियों से वार्ता कर आश्वासन देते चेयरमैन पति सरफराज अख्तर उर्फ मुन्ना। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। नगर के मोहल्ला शेखजादगान स्थित एकमीनारा मस्जिद चौक पर पिछले काफी समय से नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरा होने से खफा लोगों ने सोमवार को धरना दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शेखजादगान स्थित एकमीनारा मस्जिद के आस पास गलियों में पिछले काफी समय से नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। इससे मोहल्ले वासियों व राहगीरों सहित मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले नमाजियों को भारी परेशानी से होकर गुजरना पड़ता है। उक्त समस्या को लेकर मोहल्ले वासी अनेक बार नगर पंचायत में शिकायत भी कर चुके, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके चलते सोमवार की सुबह बसपा नेता सादिक सैफी के नेतृत्व में मोहल्ले वासियों ने एकत्रित होकर सड़क के ऊपर भरे गंदे पानी की समस्या को लेकर धरना शुरू कर दिया। धरनारत बसपा नेता सादिक सैफी ने बताया कि जिस सड़क पर पानी भरता है यह नगर की कई कॉलोनियों को जोड़ता है, यही मार्ग साप्ताहिक पैठ को जाता है। उन्होंने बताया कि सड़क पर नालियों का गंदा पानी भरने से दुकानदारों का काम खत्म हो गया है, बच्चों का स्कूल व नमाजियों को मस्जिद जाने आने सहित अन्य राहगीरों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस गंदे पानी से आसपास के घरों में भी बदबू फैल गई है, अब इस गली में लगातार कई शादियां हैं, इस शादियों में शिरकत करने वाले मेहमानों को भी परेशानी से दो चार होना पड़ेगा।
धरने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रसैन सैनी मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद बाद नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र चौधरी व नगर पंचायत चेयरमैन पति सरफराज अख्तर उर्फ मुन्ना मौके पर पहुंचे। उन्होंने उक्त समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि नालियों की मरम्मत का कार्य मंगलवार से शुरू करा दिया जाएगा। इस पर मोहल्ला वासियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान तौफीक, तोहीद, जरीफ, शमशाद, रागिब, फाजिल, नईम, भूरा, राशिद, नसरू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें