फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छप्पर उठाने से नाराज ग्रामीण ने होलिका में लगाई आग, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 03 Mar 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। गांव अलीपुरा नौगांवा में कुछ लोगों द्वारा छप्पर होलिका में रखने से आक्रोशित ग्रामीण ने होलिका में आग लगा दी। ग्रामीणों और दमकल कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए होलिका के लिए लकड़ियों और फूस आदि की व्यवस्था कराते हुए स्थिति को संभाला। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें, कि नौगांवा ग्राम समूह के कुल नौ गांवों का सामूहिक होलिका दहन गांव अलीपुरा में एक ही स्थान पर होता है। रात के समय कुछ लोगों द्वारा बेगपुर नौगांवा निवासी पाल्ला के भूसे के मकान पर रखा छप्पर उठाकर होली स्थल पर रख दिया गया। इस बात से आक्रोशित होकर पाल्ला ने होलिका दहन से पूर्व ही सुबह के समय होली में आग लगा दी। आग लगते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने होलिका पर पानी आदि डाल कर उसे बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ एसएन वैभव पांडे और कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह भी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर ही होलिका दहन के लिए नई लकड़ी और फूंस आदि की व्यवस्था कराई और अपनी मौजूदगी में परंपरागत रूप से होली स्थल को पुनः तैयार कराया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। सीओ ने बताया कि आरोपी पाल्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें