फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ मां जैसा व्यवहार करें आंगनबाड़ी : एडी बेसिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के साथ मां जैसा व्यवहार करें आंगनबाड़ी : एडी बेसिक
विज्ञापन

सहारनपुर। एडी बेसिक योगराज सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के साथ मां जैसा व्यवहार करें।
मंगलवार को बीआरसी बरौली और बीआरसी साढ़ौली कदीम में आयोजित प्राइमरी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नए सत्र में आंगनबाड़ियों की जिम्मेदारी बढ़ने जा रही है। एक तरह से बच्चों की शुरुआती शिक्षा यानी प्री-प्राइमरी की जिम्मेदारी आंगनबाड़ियों को दी गई है। ऐसे में उन्हें बच्चों के साथ वही व्यवहार करना है जो घर पर अपने बच्चों के साथ करती हैं। बच्चों को जितना बेहतर प्यार के साथ सिखाया जा सकता है, वह डांटकर नहीं। इससे पहले एडी बेसिक ने बीआरसी का निरीक्षण भी किया। खामियां मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी को सुधार के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडलीय समन्वयक नीरज प्रताप, खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों के लिए कैंप 20 और 21 को
सहारनपुर। परिषदीय एवं राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के दिव्यांग बच्चों को उपकरण मुहैया कराने के लिए 20 और 21 जनवरी को कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को खंड संसाधन केंद्र बेहट और 21 जनवरी को अरबन रिसोर्स सेंटर नगर क्षेत्र सहारनपुर में कैंप लगाया जाएगा। कैंपों में आने वाले दिव्यांग बच्चों को चिह्नित करते हुए 22 और 23 जनवरी को उन्हीं स्थलों पर उपकरण वितरित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को अपने यहां अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को आधार कार्ड के साथ कैंप में भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें