फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... और जेसीबी के सामने लेट गया व्यक्ति

Thu, 18 Jan 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में नगर निगम ने अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों को हटाने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस कार्रवाई का लोगों ने जमकर विरोध किया। एक व्यक्ति जेसीबी मशीन के सामने लेट गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में टीम को भारी विरोध के चलते अभियान समाप्त कर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर दिवानी, कचहरी से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया, जिससे बाजार में खलबली मच गई। लोगों ने कुछ विरोध भी किया लेकिन पुलिस के सामने किसी की नहीं चली।

कोर्ट रोड से होते हुए टीम खलासी लाइन पहुंची और अतिक्रमण कर कराए गए पक्का निर्माण को ध्वस्त किया। यहां भी टीम को विरोध झेलना पड़ा। आईटीसी रोड एवं शारदा नगर पुल तक अतिक्रमण हटवाने में नगर निगम की टीम के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


एक व्यक्ति जेसीबी के सामने लेट गया। लोगों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटवाए जाने में पक्षपात किया जा रहा है। पहले सड़क पर बने थाना, चौकियों को हटवाया जाए, नाले पर एक बैंक बना है, उसे हटवाया जाए, आईटीसी रोड पर ही गार्डन बनाकर कब्जा कर रखा है, उसे हटवाया जाए।

बड़े अतिक्रमण को तो हटाया नहीं जा रहा, छोटे-छोटे गरीब लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण हटवा रहे सहायक अभियंता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आईटीसी रोड पर धर्मवीर जैन नामक व्यक्ति ने कार्रवाई का विरोध किया और जेसीबी मशीन के सामने लेट गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। लेकिन विरोध कम होता न देख टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें