फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने सात नई बसों का संचालन आरंभ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने सात नई बसों का संचालन शुरू किया
विज्ञापन

देवबंद। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा बृहस्पतिवार से सात नई बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें जयपुर व मथुरा के लिए भी नई बसे मिलने से क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी महावीर वर्मा ने बताया कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर से वाया देवबंद होते हुए मथुरा व अलवर, देवबंद वाया दिल्ली से जयपुर, सहारनपुर से चलकर मेरठ-मथुरा होते हुए महावीर जी, सहारनपुर-मेरठ होते हुए दिल्ली-जयपुर, सहारनपुर से बालाजी, शाकंभरी देवी से भरतपुर वाया सहारनपुर-मेरठ व मथुरा तथा देहरादून-दिल्ली वाया गागलहेड़ी से देवबंद की बसे शामिल हैं। रोडवेज की ये सभी बसे देवबंद से होकर जाएंगी। नई बसों के संचालन पर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल, उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष ओमपाल सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा, डा. सुखपाल सिंह, पवन धीमान, अधिवक्ता मनोज सिंघल आदि ने कहा कि नई बसों के संचालन से देवबंद क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें