सहारनपुर के देवबंद के मोहल्ला ख्वाजाबख्श में सोमवार की रात बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बीच बाजार पुराने मकान का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर जमींदोज हो गया। इससे वहां भगदड़ मच गई।
हालांकि इसमें कोई हताहत या घायल तो नहीं हुआ। लेकिन, मकान मालिक का हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। मकान गिरने से दो दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
मोहल्ला ख्वाजाबख्श में कुछ लोगों ने बाजार तैयार करने के लिए जमीन खरीदी थी, जिसमें निर्माण शुरू कराने के लिए कई दिनों से खुदाई का कार्य चल रहा था। इससे कई मकानों की नींव हिल गई।
सोमवार रात करीब 9:30 बजे मकान भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि इंजीनियर की सलाह पर आधा घंटा पूर्व वहां का रास्ता भी बंद करा दिया गया था।