फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगडे़ में बीच बचाव कराने पहुंचे ग्राम प्रधान की मौत

Wed, 21 Jun 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की मौत के बाद मौके पर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट के हथौली गांव में किसी बात को लेकर एक ही बिरादरी के दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक महिला समेत चार लोग चोटिल हुए है।
विज्ञापन


पथराव की सूचना मिलने पर बीच-बचाव कराने के लिए पहुंचे ग्राम प्रधान मांगेराम को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। इस पर लोग झगड़ा भूलकर उनके घर की तरफ दौड़ पड़े। 

पथराव की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन गणमान्य लोगों के ग्राम प्रधान की मौत का हवाला देते हुए मामले का खुद निपटारा करने के आग्रह पर पुलिस लौट आई। 
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब आठ बजे हथौली गांव में कश्यप बिरादरी के दो पक्षों में किसी बात को लेकर पथराव हो गया, जिसमें फूलमती पत्नी राजेंद्र, प्रदीप व अरविंद पुत्रगण राजेंद्र और विकासनगर (उत्तराखंड) के गांव गंजीपुर निवासी विक्की पुत्र गोपी कश्यप चोटिल हो गए।

इसकी सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान मांगेराम कश्यप मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराने लगे। इसी दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया। ग्रामीण और परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की मौत की सूचना पर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर किसी तरह की उनके पास नहीं आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें