फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईएमआईएम बैठक

विज्ञापन
छुटमलपुर में पार्टी में शामिल लोगों के साथ आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद मुसिलमीन के जिलाध्यक्ष इज? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
प्रदेश में अराजकता का माहौल, सुरक्षित नहीं हैं बेटियां
विज्ञापन

छुटमलपुर। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष चौ इजहार बबलू ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। किसानों और मजदूरों का इस सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

मदीना मस्जिद के पास आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष इजहार बबलू ने राव नोमान, रईस मलिक, शाहरुख मलिक, राव साजिद, कारी अनीस, हाजी नूर आलम, मो. असलम, मो. अंजर, मो. अबरार, कारी सरवर, मौलवी खालिक, आमिर मलिक, राव फरमान, उसमान, शाकिर और जुबैर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सरकार चलाने में विफल साबित हो रहे हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। जिला महासचिव कारी मुस्तकीम और जिला सचिव राव अजीम खां ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न किसान मजदूर का हो रहा है। कृषि कानून बना कर केंद्र सरकार ने किसानों की बर्बादी की इबारत लिख दी है। बैठक को कारी हुसैन ने भी संबोधित किया। संचालन मुस्तफिज काशमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें