एकहिं बान प्रान हरि लीन्हा...
सहारनपुर। चले जात मुनि दीन्हि देखाई। सुनि ताड़का क्रोध करि धाई, एकहिं बान प्रान हरि लीन्हा, दीन जानि तेहि निज पद दीन्हा। रामलीला में श्री रामायण की इसी चौपाई के साथ ताड़का वध का मनोहारी मंचन किया गया।
चिलकाना रोड स्थित श्री रामलीला भवन में आयोजित रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जितेंद्र तायल ने किया। कलाकारों ने रामायण की चौपाई के साथ मंचन कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके पश्चात भगवान श्री रामचंद्र की आरती उतारी गई। इस दौरान प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्सव संचालक मुकेश सिंघल, वरिष्ठ उपप्रधान आलोक अग्रवाल, वरिष्ठ उपमंत्री हितेश गर्ग, उत्सव समन्यवक मनुज तायल, मंच निर्देशक नीरज गर्ग, दिनेश गुप्ता मौजूद रहे।
उधर, नवयुग सेवा समिति ने केशवनगर में लीला का शुभारंभ समाजसेवी कृष्ण लाल मदान, मनीष साहनी व शिवांक मदान ने संयुक्त रूप से किया। जगदीश भंडारी के निर्देशन में प्रभु श्री रामजन्म व ताड़का वध की लीला हुई। इस दौरान प्रधान सुभाष गंगा, महामंत्री अशोक धवन, रम्मी धवन, बबलू चौहान, निखिल शर्मा, विजय शर्मा, राम चावला, नितिन सुधा, मैगी छाबड़ा, कृष्ण लाल मदान, सुभाष गंगा, आशु धवन, सुरजीत सिंह, लखन कालड़ा, रतन बजाज, हरिओम बजाज, अशोक बजाज, शिवि जुनेजा, गुलशन फुटेला, सचिन कालड़ा, विक्की मौजूद रहे।